आदि हिमानी चामुंडा देवी मंदिर
हिमानी चामुंडा मंदिर जाने के लिए दो रास्ते हैं , अगर किसी को एक ही दिन मैं ऊपर जाके वापिस आना हो तो हम दोनों रास्तों से जा सकते हैं
1. चामुंडा जदरांगल की ओर से : अगर इस रस्ते से हम जाएँ तो रास्ता थोड़ा लम्बा है लेकिन चढाई जिया वाले रास्ते से थोड़ी कम है. सारे रास्ते मैं पीने के पानी क लिए ऊपर पहाड़ से ही एक पाइप लगाई गयी है लेकिन कभी अगर किसी वजह से पाइप कहीं से टूट जाये तो पानी सिर्फ रास्ते मैं दुकान के पास ही मिलेगा. मंदिर पहुंच के भी पीने क पानी के लिए मंदिर के पीछे की पहाड़ी उतर कर प्राकर्तिक स्त्रोत मिल जायेगा.
2. जिया की ओर से : इस तरफ से जाने मैं सीधी चढाई है
हम मंदिर मैं भी रुक सकते हैं मंदिर के पास के सराय बनाई गयी हैं जहाँ हमे खाना बनाने क बर्तन और कम्बल इत्यादि मिल जाते हैं,इसके इलावा अगर हम थोड़ा निचे उतर क आये तो स्थानीय लोगो ने रहने के लिए छोटे छोटे ठिकाने(टपरी) बनाये हैं जहाँ हम थोड़ा सा इंतज़ाम करके रात को रुक सकते हैं

No comments:
Post a Comment